{"_id":"5814e67a4f1c1b250ebc253a","slug":"banda-rape-and-murder-of-the-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कालिंजर में मृतका के भाई व बहन से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस की शाम पड़ोसी के यहां से कुछ भोजन मिल जाने की आस लेकर घर से निकली 14 साल की बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका अर्धनग्न शव घर से लगभग 200 मीटर दूर कब्रिस्तान में मिला। चेहरा क्षत-विक्षत था। पोस्टमार्टम में सिर पर प्रहार से मौत की पुष्टि हुई है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है। बेहद गरीब परिवार की बालिका रेनू विश्वकर्मा शुक्रवार शाम घर से यह कहकर निकली थी कि पड़ोसी गुलजार के यहां जा रही है। सुबह उसका शव कब्रिस्तान में मिला। जिस्म के ऊपरी हिस्से पर ही कपड़े थे। नीचले हिस्से के कपड़े नजदीक पड़े मिले। चेहरे का मांस नुचा हुआ था। पास में ही खून के छींटों वाला पत्थर भी पड़ा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कालिंजर किले में मंदिर जा रहे ग्रामीणों ने शव देख चौकीदार व घरवालों को खबर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनूप पांडेय ने खून भरे मिट्टी के नमूने लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की छोटी बहन बबली ने बताया कि रेनू जाते समय यह कहकर निकली थी कि पड़ोसी गुलजार के यहां जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की दादी दोपसिया ने बताया कि अक्सर पड़ोस के लोग रेनू और उसके अन्य भाई-बहनों को खाना दे देते थे। पिता रन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपनी बहन के घर रुकमा ददरी (चित्रकूट) गया था। थानाध्यक्ष अनूप पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।