फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Balkadia stormed, assault workers beaten

बलखड़िया ने चेकडैमों का काम रुकवाया, धावा बोल मजदूरों को पीटा

Fri, 19 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 19 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Balkadia stormed, assault workers beaten

कमीशन न मिलने से खफा दस्यु बलखड़िया ने चित्रकूट के तमरार गांव के पास बान गंगा नदी पर बन रहे दो चेकडैमों पर बृहस्पतिवार की रात धावा बोला और अपने 30-35 साथियों के साथ मिलकर करीब तीन सौ बोरी सीमेंट को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


पास में ही दो मंजिला टंकी पर सोये मजदूरों को नीचे फेंक दिया। दो चौकीदारों को बंदूक की बट से पीटकर अधमरा कर दिया। मशीनों को नदी में बहा दिया। शुक्रवार सुबह चित्रकूट के एसपी स्वामी प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, यूपी-एमपी पुलिस से साढ़े सात लाख रुपये के इनामी दस्यु सरगना सुदेश पटेल उर्फ बलखड़िया ने अपने गिरोह के साथ तमरार गांव के पास धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लघु सिंचाई विभाग चार चेकडैम बनवा रहा है। डकैतों ने चेकडैम संख्या-4 के पास स्थित ऊंची पक्की टंकी की दो मंजिला इमारत में सो रहे मजदूर राजा यादव (55) और ललऊ यादव (14) वर्ष को पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया।

नीचे सो रहे रामदेव यादव (62) पुत्र बोदा और राजा नामक मजदूरों से ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर पूछा। न बता पाने पर उन्हें बंदूक की बटोें और कुल्हाड़ी के हत्थों से बुरी तरह पीटा। इसी दौरान अन्य डकैतों ने वहां रखी करीब डेढ़ सौ बोरी सीमेंट बान गंगा नदी में फेंक दी। शेष बची 150 बोरियों को कुल्हाड़ियों से फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कुछ बोरियां नजदीक स्थित कुएं में फेंक दी। डकैतों का मन इससे भी नहीं भरा तो दो पंपिंग सेट, मिक्सर मशीन भी नदी में फेंक दिए। चेकडैम संख्या-3 के पास रखा पंपिंग सेट तोड़ डाला और उसमें आग लगाने की कोशिश की।  

डकैतों की पिटाई का शिकार हुए चौकीदार रामदेव ने बताया कि डकैतों ने अपना नाम बलखड़िया, लवलेश और बबलू आदि बताया। साथ ही यह भी फरमान सुनाया कि ठेकेदार से बता देना कि बिना हमारी इजाजत काम शुरू न करे। कल दिन में हम फिर देखेंगे। यदि काम होता मिला तो अंजाम बुरा होगा। उसने काम के बदले कमीशन देने की बात कही है।


उधर, घटना स्थल के नजदीक दूसरे स्थान पर छिपकर चौकीदार राधेश्याम उर्फ लंबू और रामरूप ने जान बचाई। दोनों ओरन गांव के हैं।  निर्माण करा रहे लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार श्यामसुंदर शिवहरे ने अपनी तहरीर में दस्यु बलखड़िया, लवलेश व बबलू को नामजद करते हुए शेष अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed