फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badr declared four districts, including two brothers

दो सगे भाई समेत चार जिला बदर घोषित

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Badr declared four districts, including two brothers
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांदा। डीएम ने दो सगे भाइयों समेत चार को जिला बदर अपराधी घोषित करते हुए छह माह के लिए क्षेत्र में प्रवेश करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई से अवगत कराया है। जिला मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मटौंध, कमासिन और नरैनी क्षेत्र के चार अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया है।

विज्ञापन


जिला बदर होने वालों में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के मजरा डोभनी पुरवा निवासी बच्चालाल तथा बुद्दा उर्फ गुद्दा पुत्रगण साधौ प्रसाद और मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव का शिव प्रसाद पुत्र छिद्दू तथा कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव का रंगीला पुत्र मोहनलाल शामिल हैं। डीएम ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई से अवगत कराते हुए जिला बदर अपराधी पर कड़ी नजर रखने को कहा है। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिला बदर अपराधी के क्षेत्र में घूमते या प्रवेश करने पर उन्हें जेल भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed