फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baby thrashed by truck

बच्ची को ट्रक ने रौंदा

Fri, 18 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Baby thrashed by truck

बांदा। खुले में शौच के लिए जाना जानलेवा साबित हुआ।

विज्ञापन
मां के साथ शौच को जा रही बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव की है। राजाराम वर्मा की आठ वर्षीय पुत्री कोमल अपनी मां ममता (35) के साथ गुरुवार की शाम गांव के बाहर सड़क किनारे खुले मेें शौच के लिए गई थी।

साथ में चाची राधा व छोटा भाई अभिषेक भी था। चिल्ला की तरफ से आए तेज रफ्तार खाली ट्रक ने बालिका कोमल को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

मां ममता भी टक्कर लगने से घायल हो गई। राधा और अभिषेक बाल-बाल बच गए। परिजनों ने ममता को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पोस्टमार्टम हाउस में पिता राजाराम ने बताया कि कोमल दो भाइयों में इकलौती थी। कक्षा दो की छात्रा थी। उधर, ट्रक चालक लामा गांव के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed