फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After entering the house, the teenager threw brick with brick

घर में घुसकर किशोरी को ईंट से कूंच डाला

Wed, 29 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 29 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
After entering the house, the teenager threw brick with brick
मृतका किशोरी का पिता गरीबदास व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिसंडा/बबेरू (बांदा)। नकाबपोश दो युवकों ने बुधवार को तड़के घर में घुसकर किशोरी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बचाने आए भाई और पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। एक बदमाश की जैकेट किशोरी के पिता ने खींच ली लेकिन दोनों छुड़ाकर भाग निकले।  डेढ़ महीने पहले मृतका किशोरी की बड़ी बहन का अपहरण हो गया था। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में गागा सिंह के घर जाकर पूछताछ की थी। इसी रजिंश में उसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। यहां बुधवार को तड़के दो नकाबपोश युवक गरीबदास के घर में पिछवाड़े की दीवार फांदकर दाखिल हो गए। घर में उसकी 17 वर्षीय पुत्री नीताश्री और भाई नीरज सो रहे थे। दोनों बदमाश नीताश्री को घसीटकर ले जाना चाहाते थे। उसकी चीख सुनकर पिता व भाई आ गए और दोनों बदमाशों से भिड़ गए। इस पर बदमाशों ने पिता-भाई पर भी डंडे से हमला कर दिया। भाई व पिता को पिटता देख नीताश्री ईंट उठाकर बदमाशों को मारने दौड़ी। तभी एक बदमाश ने नीताश्री से ईंट छीनकर उल्टा उसी के चेहरे पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह बेहोश होकर गिर गई। पिता गरीबदास ने एक हमलावर को दबोचा लेकिन वह छूटकर भाग गया। उसकी जैकेट वहीं रह गई। हमलावर फरार हो गए। पिता ने मोबाइल से यूपी-100 को जानकारी दी। थानाध्यक्ष केपी दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी, बबेरू ओमप्रकाश ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गागा सिंह पुत्र सत्यसेन व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed