फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused of theft beaten

चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा

Wed, 25 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft beaten
जिला अस्पताल में बयान लेते पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार। - फोटो : अमर उजाला

चोरी के इल्जाम में घर से दो किशोरों को थाने लाकर मटौंध पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। एक को इतना ज्यादा पीटा कि वह चलने-फिरने मेें लाचार हो गया। उत्तेजित परिजनों और ग्रामीणों ने घायल बालक को डीएम की ड्योढ़ी पर लाकर रख दिया। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ को बुलाकर घायल बालक को जिला अस्पताल भेजा। बालक के पिता ने एसपी को तहरीर देकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव के लल्लू राम धुरिया ने बताया कि उसके 13 वर्षीय पुत्र छोटू को थाने के दो सिपाही सोमवार की रात करीब 9 बजे घर से मारते-पीटते चौकीदार के घर ले गए। वहां बंद कर बुरी तरह पीटा। उसका पुत्र बेहोश हो गया। होश आने पर उसे छोड़ दिया और पांच हजार रुपये की फरमाइश की।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी छोटू के साथ उसके 14 वर्षीय चचेरे भाई जागिर पुत्र श्यामलाल को भी ले गए थे। उसे भी मारापीटा। मंगलवार को सुबह घायल छोटू को लेकर उसके परिजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट आ गए। डीएम योगेश कुमार को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार को बुलवाकर घायल किशोर को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में क्षेत्राधिकारी ने छोटू और जागिर के बयान लिए। जागिर ने उन्हें बताया कि गांव के रामनाथ की दुकान से आठ हजार रुपये चोरी हो गए थे।


इसी मामले में उसे और छोटू को थाने के दो सिपाही उठा ले गए। जागिर ने बताया कि पुलिस वालों ने पैरों के बीच डंडा फंसाकर हाथ की कोहनी से पीट पर चोट करते रहे। सीने में भी घूंसे मारे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है।

घटना सत्य पाए जाने पर किशोर के पुत्र लल्लू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, छोटू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed