{"_id":"5c17d66fbdec225710734cc8","slug":"91545066095-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवा किसान को रौंद दिया। घटना से खफा परिजनों और ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। क्षत-विक्षत शव को देर तक नहीं उठने दिया। पुलिस के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म किया।
गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव का मनोज (31) पुत्र शिव प्रसाद द्विवेदी रविवार रात खेत से घर लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा से बांदा आ रहे भूसी भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने कई किलोमीटर दूर तक पीछा किया। बड़ोखर ब्लाक के पास चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर दूर तक छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। गिरवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुशील द्विवेदी ने बताया कि मनोज अविवाहित और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके नाम ढाई बीघा जमीन है। अन्ना पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।