{"_id":"5a4bcf0c4f1c1b10788b622f","slug":"91514917644-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गए युवक को दस्यु दल ने अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच गए युवक को दस्यु दल ने अगवा किया
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बदौसा (बांदा)। शौच को गए युवक को दस्यु गिरोह अगवा कर जंगल में ले गया। अपने मोबाइल की फोटो से युवक का मिलान न होने पर उसे धमकाया और जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डकैतों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सुराग नहीं लगा।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कारी डांड़ी गांव निवासी विनोद (22) पुत्र छोटेलाल सोमवार की देर शाम शौच के लिए खेत गया था। तभी उसे नौ सशस्त्र डकैतों ने अगवा कर लिया और जंगल की तरफ ले गए। विनोद के मुताबिक डकैतों ने उससे नाम-पता और परिवार के बारे में पूछा। लगभग डेढ़ घंटे बाद डकैतों ने उसे रिहा कर दिया। विनोद घर आया और मंगलवार को सुबह फतेहगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि दस्यु दल उसे अगवा कर सूखे नाले में ले गए। एक डकैत ने मोबाइल की फोटो से उसका चेहरा मिलाया। मिलान न होने पर डकैतों ने उसकी साफी से गला कसा और चुपचाप घर जाने की धमकी देकर गिरोह जंगल में गुम हो गया।
अपहृत विनोद के मुताबिक बदमाश मुंह बांधे थे। सात डकैत बंदूकों से लैस थे और दो कुल्हाड़ी लिए थे। बदमाश किसी अन्य के धोखे में उसे उठा ले गए थे। बदौसा थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने ग्रामीणों से पूछताछ की। दस्यु दल की तलाश में जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन डकैतों का पता नहीं चला। ग्रामीणों के मुताबिक नवोदित दस्यु गिरोह चित्रकूट जनपद के सेजवार गांव निवासी नवल धोबी का है। कई दिनों से कोल्हुवां जंगल में डेरा डाले है।
विज्ञापन
फतेहगंज क्षेत्र के दस्यु प्रभावित गांवों में डकैतों की धमाचौकड़ी से दहशत है। कोल्हुवां जंगल के आसपास आबाद कारीडांडी सहित कई गांवों में सूर्यास्त के बाद ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं। दहशत का आलम यह है कि दस्यु प्रभावित गांवों के खेत ‘भगवान’ भरोसे हैं। शाम होते ही किसान खेत लावारिस छोड़कर वापस घर आते हैं। कारीडांडी गांव के किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से गैंग डेरा डाले है। पुलिस को जानकारी है लेकिन रात को डकैतों की तलाश में पुलिस कांबिंग करने से कतराती है।
-मोबाइल की फोटो से मिलान न होने पर धमकाकर छोड़ा
-डकैतों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की
-दस्यु सरगना नवल का बताया जा रहा है गैंग