{"_id":"5963c5994f1c1b95418b467c","slug":"91499710873-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद भरे चोरी के ट्रक समेत बर्खास्त जवान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद भरे चोरी के ट्रक समेत बर्खास्त जवान गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सीमावर्ती फतेहपुर जनपद से चोरी हुआ खाद भरा 10 टायरा ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया। इसका सरगना सेना का बर्खास्त जवान निकला। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बर्खास्त सैनिक के विरुद्ध कानपुर व फतेहपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि इसी माह 4 जुलाई की रात पड़ोसी जिले फतेहपुर में हुसैनगंज बाईपास से खाद से भरा खड़ा ट्रक पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गया था। इसमें 287 बोरी यूरिया खाद लदी भरी हुई थी।
ट्रक मालिक राकेश द्विवेदी (खागा) ने फतेहपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीमावर्ती जिला होने से फतेहपुर पुलिस ने बांदा पुलिस को भी सूचना दी थी। एसपी ने बताया कि रविवार को शाम तिंदवारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह व एसएसआई उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खाद से भरा ट्रक तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी गांव के पास रोक लिया।
विज्ञापन
ट्रक में सवार सेना का बर्खास्त जवान श्याम सुंदर सिंह उर्फ फौजी पुत्र बृजभूषण सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बर्खास्त फौजी फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थानांतर्गत सीर इब्राहिमपुर का रहने वाला है। उसके ऊपर कानपुर के नौबस्ता थाना और फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया श्यामसुंदर वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुआ था। बाद में जांच हुई तो उस पर कई मुकदमे दर्ज पाए गए। इसके चलते वर्ष 2005 में उसे बर्खास्त कर दिया गया।
बर्खास्त फौजी के साथ पकड़े गए दो अन्य अभियुक्तों में वीरेंद्र कुमार ओमर पुत्र राधेश्याम निवासी न्यू पीएसी लाइन, थाना चकेरी (कानपुर नगर) और नरेश कुमार पुत्र रामराज प्रजापति निवासी दतौली (फतेहपुर) शामिल हैं। एसपी ने बताया कि ट्रक बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबिल कौशलेस सिंह और कांस्टेबिल सच्चिदानंद, शिवानंद शुक्ला, जितेंद्र सिंह और अभय नरेश भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया।
-कानपुर व फतेहपुर में दर्ज हैं सेना के बर्खास्त सैनिक पर मुकदमे
-फतेहपुर से पिछले हफ्ते चोरी हुआ था ट्रक
-तिंदवारी पुलिस ने ट्रक चोरी में तीन दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो