फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पुलिसकर्मियों को पीटने वाले पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

पुलिसकर्मियों को पीटने वाले पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को पीटने वाले पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
बांदा। चौकी में घुसकर महिला और पुरुष कांस्टेबल को पीटने वाले जूडो कराटे मास्टर पर अंतत: पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिटाई का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की तहरीर पर सोमवार को शहर कोतवाली में कई संगीन धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गला दाबकर हत्या के प्रयास की धारा भी शामिल है। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर शहर की मर्दन नाका पुलिस चौकी में दो पुलिस कर्मियों की जूडो युवक द्वारा पटक कर पीटने के मामले को सभी पुलिस अधिकारी नकारते रहे। सोमवार को घटना की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी में तैनात महिला कांस्टेबल अंगिका सचान द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह दिन में साढ़े 11 बजे ड्यूटी में बावर्दी चौकी में बैठी थी।
विज्ञापन


उसी समय अरविंद कोरी पुत्र बद्री प्रसाद निवासी दरी मोहाल, मर्दननाका (बांदा) आया और कहा कि उसका पत्नी से झगड़ा हो रहा था तभी बीच-बचाव को आए व्यक्ति को भी उसने पीटा। इस पर अब वो उसे गोली मार देने की धमकी दे रहा है। महिला कांस्टेबल ने कहा है कि उसने यह बात लिखकर देने को कही तो वह (अरविंद) आगबबूला हो गया और वहां रखे सारे कागजात तथा मोबाइल फोन फेंक दिया। उसे पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दाबकर हत्या की कोशिश की। बुरी तरह मारा। जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। चौकी पर मौजूद कांस्टेबल महेश कुमार ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी उठाकर फेंक दिया, जिससे उसे भी काफी चोटें आईं हैं। आरोपी भाग निकला। मोहल्ले वालों ने बताया कि वह कराटे का प्रशिक्षण लिए है, इसलिए उसे आसानी से पकड़ना संभव नहीं है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी अरविंद कोरी के विरुद्ध धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 353 (सरकारी कार्य में बाधा और भय पैदा करने के लिए हमला), 333 (सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान खौफजदा करने के लिए आपराधिक बल), 307 (हत्या का प्रयास) आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह इसकी विवेचना करेंगे। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि घटना के बाद चौकी प्रभारी और कोतवाली प्रभारी ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed