{"_id":"59ac41c04f1c1b746a8b4858","slug":"71504461248-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के विवाद में की थी छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई के विवाद में की थी छात्र की हत्या
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेत की सिंचाई को लेकर तीन दिन पहले हुए विवाद के चलते शनिवार को छात्र की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। चेहरे पर चाकू से गोदने के आधा दर्जन गहरे घाव मिले हैं। घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं। आरोप लगाया कि विरोधियों ने रुपये देकर किशोर की हत्या कराई है।
मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव में कुलदीप (16) पुत्र गुड्डू रैदास शनिवार को अपने चचेरे भाई संदीप (11) पुत्र अंगनवा के साथ मवेशी चराने गया था। दोपहर को दोनों पेड़ के नीचे बैठ कर खाना खा रहे थे। तभी पड़ोसी खानदानी राजा पुत्र गया प्रसाद आ गया और दोनों की लाठी से पिटाई शुरू कर दी।
संदीप ने भाग कर जान बचाई। कुलदीप की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों के आ जाने पर हत्यारोपी भाग निकला। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के चाचा अंगनवा और पिता गुड्डू ने बताया कि तीन दिन पूर्व नहर के पानी से खेत सींचने को लेकर उनका खानदानी पड़ोसी से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा का शांति भंग में चालान कर दिया था। घटना के बाद दूसरे पक्ष ने उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी।
आरोप लगाया कि विरोधियों ने इसी रंजिश में रुपये देकर अपने रिश्तेदार से बालक की हत्या करा दी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे को चाकू से गोदने के आधा दर्जन गहरे घाव मिलने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष रामचरन वर्मा ने बताया कि हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों के आरोपों और घटना की जांच की जा रही है। कहा कि आंख निकाले जाने की बात गलत है। अलबत्ता चेहरे पर चाकू मारने की गहरे घाव जरूर मिले हैं।
-चेहरे पर चाकू से गोदने के मिले आधा दर्जन घाव
-रुपये देकर बालक की हत्या कराने का आरोप
-घटना के बाद से परिजन दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो