{"_id":"594818114f1c1b6c2a8b46dc","slug":"71497896977-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर में करंट से युवा व्यापारी की मौत, पुत्री झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर में करंट से युवा व्यापारी की मौत, पुत्री झुलसी
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कमासिन। दुकान के शटर में करंट आ जाने से युवा व्यापारी की मौत हो गई। बचाने में उसकी पुत्री भी झुलस गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, करंट की दो अन्य घटनाओं में किशोर समेत दो झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमासिन कस्बा निवासी अरविंद कुमार (47) पुत्र जवाहर लाल साहू सोमवार को सुबह दांदौ रोड स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान का शटर खोल रहे थे। दुकान में टीन के ऊपर से गुजरी बिजली केबिल से शटर में करंट था। अरविंद उसी में चिपक गया। बचाने आई पुत्री नेहा (18) भी झुलस गई।
लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और पिता-पुत्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मामूली इलाज के बाद पुत्री को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चचेरे भाई अजय साहू ने बताया कि मृतक मूल रूप से लोहरा (कमासिन) गांव का रहने वाला था। कस्बे में परिवार समेत रहकर जनरल स्टोर की दुकान करता था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।
उधर, कमासिन कस्बा निवासी सोनू (13) पुुत्र रामनरेश सोमवार को सुबह टुल्लू पंप में करंट उतर आने से झुलस गया। बेहोशी हालत में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
एक अन्य घटना में शहर के फूटा कुआं निवासी आशा देवी (55) पत्नी भोलानाथ कूलर के करंट से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
-दुकान का शटर खोलते समय हुआ हादसा
-अन्य घटनाओं में किशोर व महिला झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो