{"_id":"5c758495bdec2273724c5a57","slug":"61551205525-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे बालक के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रहे बालक के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर। साइकिल पर स्कूल जा रहे आठवीं में पढ़ने वाले बालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने उठाने की कोशिश की। वहां से गुजर रही स्कूली छात्राओं के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। उनके चेहरों पर कपड़ा बंधा हुआ था।
घटना मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी प्रमोद तिवारी नरैनी स्थित स्कूल में 8वीं का छात्र है। सुबह वह साइकिल पर स्कूल जा रहा था। गुढ़ा पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने साइकिल पर टक्कर मारकर प्रमोद को गिरा दिया। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। दोनों बदमाश तमंचा अड़ाकर उसे बाइक में उठा ले जाना चाहा। प्रमोद ने विरोध किया तो उससे मारपीट की। प्रमोद के कपड़े फट गए। इसी बीच स्कूल जा रही छात्राओं ने देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के आने के खौफ से बाइक सवार भाग निकले। बालक प्रमोद ने खुद थाने में तहरीर दी है। उधर, उसके पिता गनपत तिवारी ने बताया कि वह कई बार प्रधानी का चुनाव लड़ चुके हैं। लगभग 60 बीघा जमीन है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र को फिरौती के लिए अपहृत किए जाने की कोशिश की गई।