{"_id":"5952a4f04f1c1b82208b4706","slug":"61498588400-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से विवाद पर युवती ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास से विवाद पर युवती ने जहर खाकर जान दी
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सास से विवाद के बाद युवती ने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने सास पर पीटने का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत तीन ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव की ममता (27) पत्नी मुन्ना ने मंगलवार को सुबह ससुराल में कमरा बंद कर जहर खा लिया। पति मकान का छप्पर तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ तो पत्नी को बेहोशी हालत में पड़ा देखा। पड़ोसियों की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुरा लाए।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि सुबह घरेलू बातों को लेकर मां से विवाद के बाद ममता ने कमरा बंद करने के बाद जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, पैलानी डेरा निवासी मृतका की मां रामदुलारी ने बताया कि उसने पुत्री की शादी वर्ष 2009 में की थी। आरोप लगाया कि बेवजह सास पुत्री का उत्पीड़न करती है। मामूली बात पर मारपीट करती है। सास की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। दूसरी तरफ कौशिल्या का कहना है कि ममता झूठे आरोप लगाकर अक्सर उससे झगड़ा करती थी। उसने कभी पिटाई नहीं की।
उधर, शहर के कटरा निवासी नेहा गुप्ता (35) पत्नी ओमप्रकाश ने सोमवार को शाम ससुराल में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने घटना की वजह बताने से इनकार किया। एक अन्य घटना में नरैनी निवासी आमिर (25) पुत्र मोहम्मद सज्जाद ने सोमवार को रात घरेलू विवाद से नाराज होकर शराब में कांच पीस कर पी लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरैनी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी तरफ शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में चंद्रपाल (40) पुत्र धर्मपाल ने बंटवारे के विवाद में घर पर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
-मायके पक्ष ने सास पर लगाया पीटने का आरोप
-युवती समेत तीन ने जहर खाया, अस्पताल भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो