फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   5th day retreat , the 10th day , then depart Kotwal

5वें दिन वापसी, 10वें दिन फिर कोतवाल विदा

Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

बांदा। लाइन हाजिर होने के पांचवें ही दिन शहर कोतवाली में वापस आए इंसपेक्टर जनमेजय सचान 10वें दिन फिर विदा हो गए। आखिरकार डीआईजी के आदेश का ही रुतबा रहा। सोमवार की शाम शहर कोतवाली में नए कोतवाल की तैनाती कर दी गई। बदौसा थाना प्रभारी राजीव यादव नए शहर कोतवाल बनाए गए हैं।

विज्ञापन

शहर में बढ़ते अपराधों और खासकर जुएं की फड़ों पर उच्चाधिकारियों की चेतावनी के बाद भी लगाम न लगने पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने 27 फरवरी को हमीरपुर से पुलिस
विज्ञापन


बुलवाकर बांदा शहर में निम्नीपार चूना भट्ठी में जुआ पकड़वाया था। यहां के कोतवाली प्रभारी जनमेजय सचान को उसी दिन लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही मर्दननाका चौकी इंचार्ज राकेश सरोज को सस्पेंड कर दिया था। कोतवाली में किसी की तैनाती नहीं हुई थी लेकिन अप्रत्याशित ढंग से 5वें ही दिन चार मार्च को श्री सचान की फिर कोतवाली वापसी हो गई। तब से वह लगातार ड्यूटी कर रहे थे। इसे लेकर तरह-तरह के कयास और चर्चाओं का बाजार गर्म था। कहा जा रहा था कि डीआईजी का आदेश हल्का पड़ गया। हालांकि डीआईजी ने तभी कहा था कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद नए इंसपेक्टर की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार सोमवार (14 मार्च) को शहर कोतवाल के रूप में बदौसा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव को तैनात कर दिया गया। मंगलवार से वह ड्यूटी पर आ गए। श्री यादव इसके पूर्व मटौंध और गिरवां थानों में प्रभारी रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने इस तैनाती के साथ ही बदौसा में फतेहगंज थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय को नियुक्त किया है। फतेहगंज में सुरेशचंद्र मिश्रा थाना प्रभारी बनाए गए हैं। वह अब तक पुलिस अधीक्षक के रीडर थे। उधर, कोतवाली से हटाए गए श्री सचान को फिलहाल कहीं तैनाती नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed