{"_id":"5a63854d4f1c1b82268b565d","slug":"51516471629-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चेकिंग के दौरान धरे गए 136 बेटिकट यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चेकिंग के दौरान धरे गए 136 बेटिकट यात्री
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। रेलवे चेकिंग दल ने ट्रेनों में छापामार कार्रवाई करते हुए बिना टिकट और रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर रहे 136 यात्रियों को पकड़ लिया। इनसे 83,080 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार और सहायक वाणिज्य प्रबंधक सीमा तिवारी के निर्देश पर मुख्य टिकट निरीक्षक विनय शंकर तिवारी की अगुवाई में शनिवार को मंडल स्तरीय रेलवे चेकिंग दल ने झांसी, कानपुर और मानिकपुर रेल मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
43 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। सभी ने ट्रेन में ही 16,025 रुपये जुर्माना भर दिया। उन्हें रिहा कर दिया गया। गैर कानूनी ढंग से यात्रा कर रहे 59 यात्रियों से 24,785 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
ट्रेन के अंदर धूम्रपान और गंदगी फैलाने के आरोप में 34 यात्रियों से 4,610 रुपये वसूले गए। छापामार दल में सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक तारिक हुसैन, आरके वाजपेयी, कुलदीप श्रीवास्तव, आरके दुबे, एके मंडल, अमर सिंह समेत आरपीएफ व जीआरपी जवान शामिल रहे।
ट्रेनों में चेकिंग के दौरान धरे गए 136 बेटिकट यात्री
तीन रेल सेक्शन पर चला छापामार अभियान
यात्रियों से वसूला गया 45,420 रुपये जुर्माना