{"_id":"5a341f604f1c1b6e468bab4a","slug":"51513365344-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गिट्टी भरे ट्रक से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हुई। हेलमेट नहीं लगाए होने से दोनों के सिरों पर गंभीर चोटें आईं।
शुक्रवार को दोपहर शहर के नजदीक नरैनी रोड पर राजा देवी डिग्री कालेज के पास हुई। गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव का बच्चा यादव (40) और उसका चचेरा भाई जितेंद्र यादव (30) एक ही बाइक पर मेडिकल कालेज से अतर्रा चुंगी के पास स्थित ससुराल आ रहे थे। बाइक जितेंद्र चला रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ही सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। सिरों पर चोट आई। चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। बच्चा यादव की वहीं मौत हो गई। पुलिस और राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जितेंद्र को कानपुर रेफर किया गया। लेकिन इससे पहले ही उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक विवाहित थे।
मृतक जितेंद्र के भतीजे पुष्पेंद्र ने बताया कि जितेंद्र महाराष्ट्र में रहकर कार चलाता था। सात माह पहले उसकी शादी शादी हुई थी। 10 दिन पहले ही वह अपनी ममेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए बांदा शहर में अतर्रा चुंगी के पास स्थित रिश्तेदारी में आया था। दूसरा मृतक बच्चा यादव राजस्थान में गोशाला में काम करता था। वह भी शादी में शामिल होने आया था। बच्चा के परिवार में पत्नी सरोज, तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
-नरैनी रोड पर सामने से ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
-एक मौके पर मरा, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
-चालक फरार, ट्रक पुलिस के कब्जे में