फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मवेशी चराने गई महिला ने खेत में जहर खाया

मवेशी चराने गई महिला ने खेत में जहर खाया

Wed, 16 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मवेशी चराने गई महिला ने खेत में जहर खाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मवेशी चराने खेतों पर गई महिला ने जहर खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घर के लोग आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।

जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में मंगलवार को शाम खेत में मवेशी चरा रही जानकी (50) पत्नी स्वामीदीन निषाद ने जहर खा लिया। वहां मौजूद उसकी आठ वर्षीय पोती सुनीता ने घर आकर खबर दी। परिवार के लोग उसे तत्काल जसपुरा सीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

देवर रामपाल ने बताया कि जानकी का पति 10 साल पहले बैलगाड़ी से गिरकर पैरों से विकलांग हो गया था। तब से आठ बीघा खेत समेत घर का पूरा कामकाज जानकी ही संभाले थी। सभी चार पुत्रों और दो पुत्रियों की शादी कर चुकी है।
विज्ञापन


परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष रामऔतार ने भी स्पष्ट कारण पता न चलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed