फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   250 liters of illicit liquor caught

250 लीटर अवैध शराब पकड़ी

Sat, 09 Feb 2019 11:34 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sat, 09 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
250 liters of illicit liquor caught
बरामद हुई अवैध शराब और गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में जहरीली शराब से दो दिनों में 50 से ज्यादा मौतों पर मची हड़कंप के बाद यहां भी अवैध शराब के विरुद्ध रातोरात छापे मारे गए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया था। प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 14 लोगों को गिरफ्तार कर 250 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में मौतें हो गईं। इसका सीधा असर यहां भी नजर आया। डीएम हीरालाल और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए छापे मारे गए। इसके लिए 15 टीमें गठित की गई थीं। टीमों को अवैध शराब बनाने की चार फैक्ट्रियां हाथ लगीं। 10 क्विंटल से ज्यादा लहन बरामद हुआ। अवैध शराब के धंधे में लिप्त 14 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह और एएसपी एलबीके पाल भी छापा मार कार्रवाई में शामिल रहे। 
विज्ञापन

पुलिस और अमर उजाला प्रतिनिधियों के मुताबिक बदौसा थाना पुलिस ने नंदू केवट पुत्र कल्लू केवट (केवटन पुरवा) को गिरफ्तार कर अवैध शराब के लिए रखी गई 2 क्विंटल लहन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपुरा पुलिस ने क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 2 क्विंटल लहन और 4 लीटर शराब पकड़ी। कालिंजर थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में तलहटी गांव में शराब की भट्टी बरामद कर 40 लीटर कच्ची शराब और 25 क्वाटर देशी शराब तथा कई क्विंटल लहन बरामद किया। नरैनी पुलिस ने क्षेंत्राधिकारी के नेतृत्व में बहेरी गांव 180 अंग्रेजी अवैध क्वाटर शराब और 20 केन बियर व 52 क्वाटर देशी शराब बरामद करने के साथ ही इस धंधे में लगे भवानी शंकर पुत्र मधुवा, रामरुचि  पुत्र श्री कृष्ण (बहेरी) और सेमहेस (खुरहंड) को गिरफ्तार किया। 


कमासिन थाना पुलिस ने 5 लीटर, नरैनी पुलिस ने 10 लीटर, देहात कोतवाली पुलिस ने 40 लीटर, तिंदवारी पुलिस ने 20 लीटर शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात 9 बजे से शुरू हुआ यह धरपकड़ अभियान देररात तक जारी रहा। अभियान अभी और चलेगा। टीमों में आबकारी विभाग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed