फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सांड़ी खदान में संयुक्त टीम का छापा, 52 ट्रकों का चालान

सांड़ी खदान में संयुक्त टीम का छापा, 52 ट्रकों का चालान

Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांड़ी खदान में संयुक्त टीम का छापा, 52 ट्रकों का चालान
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान में मंगलवार की आधी रात के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। 52 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया। इनसे लगभग 27 लाख जुर्माना वसूला जाएगा। अलबत्ता खदान से चंद कदम दूर खड़ी सात पोकलैंड मशीनों को अफसरों ने यह कहकर बख्श दिया कि उनसे खनन नहीं हो रहा था। नजदीक में स्थित अन्य खदानों में बालू के साथ उड़ाई जा कानून की धज्जियों पर टीम ने नजरें घुमा लीं।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र की सांड़ी और अमलोर आदि खदानों में अवैध खनन और किसानों के खेतों में ट्रकों की धमाचौकड़ी के विरोध में ग्रामीण आवाज बुलंद कर रहे हैं। मंगलवार को खदान में विरोध प्रदर्शन और कुछ देर पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। डीएम और एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपे। इन सबके बावजूद रसूख वाले खदान ठेकेदारों पर कोई खास कार्रवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


विरोध बढ़ते देख मंगलवार को आधी रात के बाद मुख्यालय से एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, एसडीएम पैलानी राकेश कुमार, सीओ सदर कुलदीप गुप्ता, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, परिवहन विभाग की पीटीओ शिवकुमार मिश्रा ने कई थानों का फोर्स लेकर सांड़ी खदान में छापा मारा। इस बीच भनक पाकर खदान संचालकों ने पोकलैंड मशीनें खदान से कुछ दूरी पर ले जाकर खड़ी कर दी। इनकी संख्या 7 बताई गई है। छापामार टीम ने खदान व आसपास खड़े 52 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष रहा कि सांड़ी खदान-4 में छापेमारी के दौरान ही यहीं की दूसरी खदान (गाटा-176) पर खड़े सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों और खदान में खनन कर रहीं आधा दर्जन पोकलैंड मशीनों की तरफ से नजर घुमा ली।

इस खदान में नियमों का यह भी उल्लंघन हो रहा है कि चेकपोस्ट करीब 5 किलोमीटर दूर बनाकर वहां रवन्ना जारी किया जा रहा है। जबकि खदान में ही रवन्ना जारी होना चाहिए। उधर, टीम के जाते ही बुधवार को सुबह से सांड़ी, अमलोर, पड़ोहरा, सादी मदनपुर आदि खदानों में बदस्तूर मशीनों से खनन जारी रहा। क्षेत्रीय समाजसेवी ऊषा निषाद ने प्रशासन के दोहरे रवैए पर कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों ने भी निंदा की।


खदान कर्मियों ने ट्रक चालकों को पीटा
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर खादर खदान में मंगलवार की रात खदान कर्मियों और ट्रक चालकों व क्लीनरों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट में आधा दर्जन ट्रक कर्मी जख्मी हो गए। इनमें दो को अधिक चोटें आने पर ट्रामा सेंटर लाकर इलाज कराया गया। हालांकि इन्हें दुर्घटना में घायल बताया गया। पुलिस पहुंचने के बाद भी खदान संचालकों ने सुलह-समझौता कराकर सारा मामला रफा-दफा कर दिया।

पता चला है कि ट्रकों में लोडिंग कराने को लेकर पहले ट्रक चालक आपस में भिड़ गए। इसी बीच खदान के कर्मचारी आ धमके और चालकों की जमकर पिटाई कर दी। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे खदान में मारपीट की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे।


वहां ट्रक चालक आदिल पुत्र रजा हुसैन (ललौली) और रिंकू पुत्र रामआसरे, रोहित पुत्र हीरालाल (बहुआ) के साथ मारपीट हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। बताते हैं कि खदान संचालक पड़ोसी जिले में भाजपा पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed