{"_id":"5b1d58c34f1c1b6c4d8b5deb","slug":"21528649923-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बहन की ससुराल से बाइक पर लौटा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना बताई है। उधर, मृतक की मां ने मुखबिरी के शक में बदमाशों की पिटाई से मौत की आशंका जताई है।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जिले में बरौंधा थानांतर्गत जवारिन गांव का 26 वर्षीय मक्खी खैरवार पुत्र गेंदा बांदा जिले के फतेहगंज थानांतर्गत गोबरी गांव के मजरा बोवादा में ममेरी बहन को ससुराल से लिवाने आया था, लेकिन ससुराल वालों ने बहन को नहीं भेजा। इस पर मक्खी खैरगर अकेले ही बाइक पर वापस लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डड़िया गांव के रास्ते पर देर रात राहगीरों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतर्रा लाई। यहां ड्यूटी पर तैनात डा. शिवसागर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फतेहगंज थाना प्रभारी रामबाबू ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का है। थाने से करीब 200 मीटर दूरी पर युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। नजदीक में ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के पिता ने भी सड़क दुर्घटना में मौत बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरी तरफ मृतक की मां सुखबिलिया ने आशंका जताई कि बदमाशों ने पीटकर हत्या की है। सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की है। मृतक पेशे से मजदूर था। राजस्थान में मजदूरी करता था। हाल ही में घर आया था। इसी माह उसे वापस जाना था। उसके तीन बच्चे हैं।
बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत
गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर पड़ा मिला
मां ने जताई डकैतों की पिटाई से मौत की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो