फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बेटे ने मां को डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा

बेटे ने मां को डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा

Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने मां को डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा (बांदा)। बेटी की ससुराल के पास घर बनाकर रह रही महिला की उसके पुत्र ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। घटना की पृष्ठभूमि में अपनी आठ बीघा बेची जमीन का पैसा बेटे को देने से इनकार कर देना बताया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव की है। शिव (बिसंडा) गांव की कोद्दी (60) अपने पति छोटा की मौत के बाद पुत्री कुवंरिया की ससुराल आऊ गांव में खुद का मकान बनाकर पिछले करीब 10 वर्षों से रह रही थी। पुत्र राजाभइया सूरत में रहकर मजदूरी करता है। हाल ही में कोद्दी ने अपनी आठ बीघा जमीन बेची थी। इसकी खबर पुत्र को पता चली तो वह गुरुवार को सूरत से आ गया और मां से पैसा मांगा।
विज्ञापन


मां के इनकार कर देने पर बेटा आपा खो बैठा और डंडों से पीटकर मां की हत्या कर दी। शव कमरे में बंद कर फरार हो गया। दूसरे दिन शुक्रवार को शाम पुत्री कुवंरिया पहुंची तो शव पड़ा देखा। उसने पड़ोसी और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को भी खबर दी। देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-पैसा न देने पर बेटा बना हत्यारा
-शव छोड़कर फरार, पुलिस की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed