फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवा हलवाई का शव घर के पास मिला

युवा हलवाई का शव घर के पास मिला

Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवा हलवाई का शव घर के पास मिला
ठेकेदार से पैसा लेने निकले हलवाई का शव घर से कुछ दूर चबूतरे में पड़ा मिला। हाथ की नस कटी हुई थी। सिर पर गहरा घाव था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पुलिस इसे आशनाई के चलते आत्महत्या मान रही है। शहर के कांशीराम कालोनी (हरदौली घाट) के ब्लाक-27 निवासी जीतू बारी (22) पुत्र बालकृष्ण का शव मंगलवार को सुबह ब्लाक-31 के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला।
विज्ञापन



उसके दाहिने हाथ की नसें कटी थीं। सिर पर भी चोट का गहरा निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका की मां चुन्नी ने बताया कि जीतू एक ठेकेदार के साथ हलवाई का काम करता था। सोमवार की शाम ठेकेदार से अपना पैसा लेने की बात कहकर निकला था।

उधर, मृतक के बड़े भाई संजय ने आरोप लगाया कि जीतू की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। ठेकेदार हत्या की आशंका जताई। मृतक अविवाहित था।

उधर, कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। परिजन कुछ छिपा रहे हैं। आशनाई के चलते युवक ने जान दी है। उन्हें फिलहाल हत्या की कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed