फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सो रही युवती को पीटकर बदमाशों ने जेवर लूटे

सो रही युवती को पीटकर बदमाशों ने जेवर लूटे

Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सो रही युवती को पीटकर बदमाशों ने जेवर लूटे
बांदा। घर के बरामदे में सो रही युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट करने के बाद बदमाशों ने जेवर लूट लिए। परिजनों के ललकारने पर बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में रेखा (27) पत्नी बबलू वर्मा गुरुवार की रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। नजदीक में ही दूसरी चारपाई पर ननद चुनकी सो रही थी। ससुर समेत घर के अन्य पुरुष छत पर लेटे थे। आधी रात को दो बदमाश पीछे की दीवार फांद कर आंगन में दाखिल हो गए और रेखा को दबोच लिया और उसकी साड़ी का पल्लू फाड़ कर मुंह में ठूंस दिया।
विज्ञापन


आंखों में पट्टी बांध कर उसे आंगन के दूसरे छोर पर ले गए। फिर मारपीट कर सोने का मंगल सूत्र, झुमकी, सोने की चेन, चांदी की पायल आदि लूट ली। मौका मिलते ही रेखा ने शोर मचाया तो ससुर भगवानदीन व अन्य लोगों ने ललकारा। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर आई यूपी-100 पुलिस ने आसपास इलाके में बदमाशों की तलाश की। पर कुछ सुराग नहीं लगा। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर लक्ष्मी का कहना है कि लूटपाट की घटना रंजिश में की गई है। बताया कि पड़ोसी की पुत्री एक साल पूर्व एक युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद पड़ोसी उनसे रंजिश मानने लगा। इसी खुन्नस में पड़ोसी ने अपने एक साथी के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए लूटपाट की।


उधर, चिल्ला थाना के एसएसआई शिवसागर ने बताया कि थानाध्यक्ष के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। युवती को बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच चल रही है। तहरीर मिली तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

-ननद के साथ घर के बरामदे में सो रही थी युवती
-परिजनों के जागने पर बदमाश जेवर समेत फरार
-पुलिस फिलहाल घटना को संदिग्ध मान रही है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed