फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवती ने आग लगाई, बचाने में पड़ोसी भी झुलसा

युवती ने आग लगाई, बचाने में पड़ोसी भी झुलसा

Sat, 16 Mar 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
युवती ने आग लगाई, बचाने में पड़ोसी भी झुलसा
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव में सरिता देवी (30) पत्नी विनय कुमार ने गुरुवार की रात घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने में पड़ोसी अनीस कुमार (30) पुत्र श्रीनिवास भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की सास रनिया घटना की वजह नहीं बता सकी। बताया कि पुत्र विनय दो साल से गुजरात में है। सरिता घर में अकेली थी।
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव में राजाबाबू (30) पुत्र श्रीराम ने शुक्रवार को सुबह घर में जहर खा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र के खैरेई गांव में आरती (30) पत्नी मुकेश की गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई। बिसंडा गांव निवासी सोनू (16) पुत्र आशाराम ने घरवालों की डांट पर गुरुवार को दोपहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed