फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ससुराल में युवती की मौत

ससुराल में युवती की मौत

Sat, 08 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवती की मौत
बांदा। ग्राम प्रधान के घराने में पुत्रवधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी 10 माह पूर्व हुई थी। ससुराल वाले फांसी लगाकर आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने भी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के फौजदार का पुरवा में शुक्रवार की रात ससुराल में संगीता (21) पत्नी सुरेश यादव का शव कमरे के बेड पर पाया गया। पति का कहना है कि छत की सीलिंग में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। घर के लोग खेत-खलिहान में थे। वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा खोला तो संगीता का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


दूसरी तरफ चित्रकूट जिले के रजउला गांव निवासी पिता गजराज यादव ने बताया कि संगीता की शादी इसी वर्ष 18 फरवरी को हुई थी। दो लाख रुपये और भैंस की मांग लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उसे मारापीटा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर नरैनी क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश और अतर्रा थाना निरीक्षक दिनेश सिंह पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंसपेक्टर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस पहुंचने पर शव नीचे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके वालों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed