फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बालिका का अपहरण कर गैंगरेप

बालिका का अपहरण कर गैंगरेप

Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बालिका का अपहरण कर गैंगरेप
बांदा। चौथी कक्षा में पढ़ रही नौ साल की बालिका को स्कूल से लौटते वक्त अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर दो लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में बालिका की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन


बुधवार को बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाबा की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध दुराचार और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के पूर्वी इलाके की एक बस्ती में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली बालिका घर से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल गई थी। दोपहर 12 बजे स्कूल से लौट आती थी, लेकिन मंगलवार को शाम तक नहीं लौटी। इस पर घरवालों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन


वह शहर के पश्चिम में स्थित केन नदी पुल से दाहिनी तरफ रोते हुए मिली। उसने परिजनों को बताया कि स्कूल से लौटते समय उसे दो लोग ई-रिक्शा में बिठाकर नदी तरफ ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने दुराचार किया और उसे छोड़कर फरार हो गए। देर रात करीब 9 बजे परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से अधिवक्ता बालिका के बाबा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक आरोपी लगभग 35 वर्षीय चुनुबाद पुत्र दिरगज और एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 376 व 363 आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी चुनुबाद मूलरूप से कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां का रहने वाला है।

शंकर नगर में किराए के मकान में रहकर यहां मजदूरी करता है। बालिका का पिता अतर्रा क्षेत्र के एक गांव में मजदूर किसान है। बालिका यहां बांदा में अपने बाबा के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है।


कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि देर रात दबिश देकर नामजद आरोपी चुनुबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज और मेडिकल भी कराया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed