फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चौहरे हत्याकांड स्थल पर पुलिस का पहरा

चौहरे हत्याकांड स्थल पर पुलिस का पहरा

Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चौहरे हत्याकांड स्थल पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

बांदा। दंपत्ति और दो पुत्रों के सामूहिक हत्याकांड का आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। आरोपी के घर में ताला लगा है। मृतक के घर नेताओं, समाजसेवियों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है।


31 जनवरी को तड़के शहर कोतवाली के कताई मिल (छोटा पुरवा) इलाके में महादेव यादव और उसकी पत्नी तथा दो नाबालिग पुत्रों की घर में सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पड़ोसी स्वजातीय अमित उर्फ गोलू यादव इसमें नामजद अभियुक्त है। अपर एसपी लालभरत कुमार पाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं लेकिन तीसरे दिन भी कोई टीम आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। अलबत्ता उसके माता-पिता समेत कई परिजनों से पूछताछ चल रही है। मृतक के बच गए नाबालिग पुत्र व पुत्री की सुरक्षा और तनाव के मद्देनजर घटनास्थल के पास एक एसआई समेत सात सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह ग्राम प्रधान ने आरोपी के मवेशियों को चारा-भूसा डाला। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव समेत सपाइयों ने मृतक के घर जाकर बच्चों व परिजनों को सांत्वना दी। उधर, कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-तीसरे दिन भी हाथ नहीं लगा पड़ोसी हत्याभियुक्त
-नेताओं व रिश्तेदारों की आमदरफ्त जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed