फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पड़ोसी दबंग ने महिला से किया दुराचार, नकदी व जेवरात लूटे

पड़ोसी दबंग ने महिला से किया दुराचार, नकदी व जेवरात लूटे

Wed, 08 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी दबंग ने महिला से किया दुराचार, नकदी व जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। महिला के पुत्र को शराब के नशे में धुत करने के बाद दबंग पड़ोसी ने महिला के साथ दुराचार किया। 10 हजार रुपये व जेवरात भी ले गया। डेढ़ माह बाद एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


तहरीर के मुताबिक फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 सितंबर को पड़ोसी इंद्रपाल उर्फ बंदर यादव ने महिला के नाबालिग पुत्र को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। फिर दरवाजा खुलवाकर महिला के साथ दुराचार किया और रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति को आप बीती बताई। पति ने गांव में पंचायत से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पति के साथ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने डपट कर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शालिनी से शिकायत की। मंगलवार को एसपी के आदेश पर थाने में आरोपी इंद्रपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 380, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एसपी के आदेश पर डेढ़ माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
-पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed