फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   भाई-बहन पर किया हमला

भाई-बहन पर किया हमला

Fri, 22 Mar 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन पर किया हमला
बांदा। मौसी के घर होली मनाने आए भाई-बहन को चार दंबग युवकों ने बुरी तरह पीटा। दोनों घायल हो गए। भाई को ज्यादा चोटें आईं। आरोपी खानदानी बताए गए हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। होली की हुड़दंग में हुई अन्य मारपीटों में पिता-पुत्र समेत चार लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव का राम प्रकाश (16) पुत्र रामचंद्र गुप्ता अपनी बड़ी बहन नीलम (20) को बाइक पर बैठाकर बृहस्पतिवार की शाम होली मिलने अपनी मौसी के घर बछेही गांव जा रहे थे। गांव के नजदीक कुएं पर बैठे मौसी के ही खानदानी चार युवकों ने बाइक रोक ली और बहन-भाई को पीटना शुरू कर दिया। नीलम की सूचना पर यूपी-100 और गिरवां थाना पुलिस आ गई।
विज्ञापन


एक हमलावर को दबोच लिया। नीलम के पिता ने बताया कि उनके बच्चों को पीटने पर उन्होंने हमलावरों के खिलाफ गिरवां थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मामूली दफा में चालान कर मामला रफादफा कर दिया। इसी से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। उधर, गिरवां थाना प्रभारी अरविंद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन जीपों पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा में बिसंडा रोड निवासी पप्पू (45) पुत्र नंदू आरख को बृहस्पतिवार की शाम तीन पड़ोसियों ने डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। घायल के मुताबिक उसने रंग लाने से इनकार कर दिया था।


एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम होली के रंग लगाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठियां चल गईं। बाबूलाल (62) और उसका पुत्र नेत्रपाल (20) व पुत्री पुष्पा (18) और दूसरे पक्ष के राम प्रकाश (24) व उसका पिता राजाभइया जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed