फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   भूपट कुएं में मिला किशोरी का शव

भूपट कुएं में मिला किशोरी का शव

Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
भूपट कुएं में मिला किशोरी का शव
बांदा। भूपट कुएं में किशोरी का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और स्लाइड जांच के लिए लैब भेज दी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव की है। बुधवार को सुबह सावित्री (14) पुत्री मुन्ना निषाद का शव गांव से कुछ दूर खंडहरनुमा स्थल पर स्थित भूपट सूखे कुएं में मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह केन नदी में सब्जी बारी लगाए है। सावित्री सब्जी तोड़कर बेचती थी। गले में निशान और जिस्म में जख्म होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घरवालों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस की मांग पर डॉ. नवीन चक व डॉ. दीपक द्विवेदी के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चर्चा है कि किशोरी की गला घोटकर हत्या की गई। उसके गले में निशान पाए गए। स्लाइड बनाकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजी गई। थाना निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रथमदृष्टया कुएं में गिरने से मौत प्रतीत हो रही है। यह भी कहा कि कुएं के नजदीक लगे पेड़ से कैथा तोड़ने के लिए गांव की बालिकाएं यहां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed