फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चोरी के आरोप से क्षुब् ध विवाहिता ने दी जान

चोरी के आरोप से क्षुब् ध विवाहिता ने दी जान

Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप से क्षुब्
ध विवाहिता ने दी जान
बांदा/तिंदवारी। चार किलो चना चुराकर बेचने के आरोप से क्षुब्ध विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर खुद का जिंदा जला लिया। फिलहाल मायके वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। एक अन्य घटना में आग से झुलसी युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव निवासी रचना (20) पत्नी शिवभवन वर्मा ने बुधवार को दोपहर कमरे में बंद कर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। ससुर रामदास और सास ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ससुर का आरोप है कि कुछ दिनों से रचना चना चुराकर पड़ोस की एक लड़की से बिकवाती थी।
विज्ञापन


बुधवार को देख लेने पर जानकारी हुई और उसके पिता राममिलन को बुलाकर शिकायत की। पिता ने डांटा तो क्षुब्ध होकर आग लगा ली। बताया कि शिवभवन वर्मा मजदूरी करने सूरत गया है। मृतका के पिता राममिलन (परास, बबेरू) का कहना है कि उसकी शादी पिछले वर्ष 27 जून को हुई थी। सास-ससुर अक्सर किसी न किसी बात पर ताने देते थे। चार किलो चना चुराने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह अगली कार्रवाई करेगा। थाने के एसएसआई रामबाबू यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में जिगनौड़ा (मौदहा, हमीरपुर) निवासी पैसुनी (21) पत्नी अखिलेश यहां गुरेह (कोतवाली देहात) गांव अपनी बहन ज्योति के घर आई थी। मंगलवार को शाम वह आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति और उसकी बहन ने बताया कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी। मृतका के पिता बुढ़ौली (बबेरू) गांव निवासी चंद्रसेन ने कोई आरोप नहीं लगाए। बताया कि डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed