{"_id":"5c61b1a3bdec222be7358a36","slug":"151549906339-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अदालत पेशी में आते समय बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने दुर्घटना को साजिश बताया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के हुसीपुर गांव की ओमकली (35) सोमवार को सुबह पति रामबहादुर (34) पुत्र बाबू निषाद के साथ बाइक पर बांदा आ रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर के पास पीछे से बोलेरो की टक्कर से ओमकली की मौके पर ही मौत हो गई। रामबहादुर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
चालक बोलेरो समेत भाग निकला। अस्पताल में भर्ती पति ने बताया कि एससीएसटी सहित दो मुकदमों के मामले में सोमवार को अदालत में तारीख थी। इसी में उपस्थित होने के लिए वह यहां आ रहे थे। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हें टक्कर मारी गई। यह भी बताया कि 15 साल पूर्व पति की मौत के बाद ओमकली ने उसके साथ शादी कर ली थी। पूर्व पति से दो पुत्रियां और उसके एक पुत्र है।