फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दस माह बाद धरा गया हत्यारोपी

दस माह बाद धरा गया हत्यारोपी

Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
दस माह बाद धरा गया हत्यारोपी
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में 31 जनवरी की रात खेतों की रखवाली कर रहे राकेश तिवारी की गोली मारकर हत्या के आरोपी रज्जू उर्फ राजकुमार कोरी पुत्र धुनकू कोरी निवासी सिंहपुर (बिसंडा) को सोमवार को तड़के पुलिस ने ओरन तिराहा गोल चबूतरा के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी सहित पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन


उधर, बबेरू थाना पुलिस ने ऋषिकांत पुत्र चंद्रभान निवासी पतवन को गिरफ्तार कर लिया। उसने 9 अक्तूबर को आयुष उर्फ सूरज के साथ मारपीट की थी। 3 नवंबर को इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई थी। ऋषि पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट थी।
विज्ञापन


एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने पतवन गांव के पास सोमवार को सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यम सिंह पुत्र सभाजीत सिंह निवासी देवखेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बाइक हीरो पैसन व हीरो होंडा बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed