{"_id":"5936fd114f1c1b02328b45cb","slug":"149677596812-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध और युवक के शवों की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध और युवक के शवों की शिनाख्त
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोडर की टक्कर से मरे वृद्ध की शिनाख्त उसके पुत्रों ने कपड़े और फोटो देखकर टिर्रा गुप्ता (60) पुत्र मथुरा गुप्ता के रूप में की। वृद्ध पपरेंदा गांव से श्रीमद्भागवत कथा सुनकर साइकिल से घर लौट रहा था। उधर, केन नदी पुल के नीचे मिले युवक के शव भी की शिनाख्त हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक ने केन पुल से कूदकर आत्महत्या की है।
रविवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया मोड़ के पास लोडर ने 60 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया था। उहादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर वृद्ध के पुत्र उसे खोजने निकले। तब घटनास्थल से कुछ दूर स्थित कोल्ड स्टोरेज कर्मियों ने हादसे में मृत वृद्ध की जानकारी उन्हें दी।
देहात कोतवाली में पुत्रों ने फोटो और कपड़े आदि देखकर वृद्ध के शव की शिनाख्त पिता टिर्रा गुप्ता (60) पुत्र मथुरा गुप्ता के रूप में की। पुत्र मुन्ना गुप्ता ने बताया कि मृतक पपरेंदा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को दोपहर पुलिस ने केन नदी के शंकर घाट से युवक का शव बरामद किया था। देर रात मृतक के भाई होरीलाल ने कपड़े और फोटो से शव की शिनाख्त अपने भाई संतोष के रूप में की। बताया कि एक पखवारे पहले मृतक दिल्ली से लौटने के बाद गुमसुम रहता था। सोमवार को सुबह वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया। आशंका जताई कि केन नदी पुल से कूदकर आत्महत्या की है। हादसे की वजह परिजन नहीं बता सके।
-भागवत कथा सुनकर घर लौट रहा था वृद्ध
-केन पुल से कूदकर दी थी युवक ने जान
अमर उजाला ब्यूरो