फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बांदा। जिला महिला अस्पताल में उपचार से पहले ही प्रसूता की मौत हो गई। मौत का कारण अधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर व नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव की रश्मि देवी (26) पत्नी धीरेंद्र कुमार को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा रामदुलारी परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आई। यहां स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद रक्तस्राव अधिक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, रश्मि के भाई आत्मप्रकाश (बिजलीखेड़ा) व परिजनों ने जिला महिला अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि गंभीर हालत में एंबुलेंस से यहां आने पर अस्पताल में कोई डॉक्टर या नर्स नहीं मिले। कुछ देर बाद आई नर्स बिना कोई दवा दिए देखकर चली गई। टालमटोल करने से इलाज में देरी होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख महिला सीएमएस डा.ऊषा सिंह भी आ गईं। उन्होंने समझाया लेकिन परिजन हंगामा मचाते रहे। सीएमएस की सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज समेत पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर हंगामा खत्म कर परिजन अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर शव लेकर चले गए। भाई आत्मप्रकाश ने बताया कि दो साल पहले ही शादी हुई थी।

यह उसका पहला बच्चा था। महिला सीएमएस ऊषा सिंह ने बताया कि प्रसूता के परिजन उसे बेहद नाजुक हालत में लाए थे। रक्तस्राव अधिक होने पर उसकी हालत बिगड़ी थी। उधर, मृतका का शिशु स्वस्थ बताया गया है।


फोटो 08 बीएनडी पी-9 : आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से जानकारी लेते पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव।

फोटो 08 बीएनडी पी-10 : किसान दयाराम (फाइल फोटो)

फसल खराब होने पर
फंदे पर झूला किसान
- साहूकारों का 50 हजार रुपये कर्ज भी था, राजस्व और पुलिस अधिकारी कर रहे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बबेरू (बांदा)।
कर्ज का तनाव और अन्ना पशुओं द्वारा दो दिन पूर्व सफाचट कर दी गई फसल से परेशान किसान ने खेत में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उस पर साहूकारों का लगभग 50 हजार रुपये का कर्ज बताया है। पिता पर भी कुछ कर्ज था। एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार व लेखपाल जांच कर रहे हैं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में दयाराम (45) पुत्र भीम यादव ने मंगलवार रात घर के नजदीक खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। तड़के शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा। सूचना पर नायब तहसीलदार और लेखपाल व क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दयाशंकर ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। मां-बाप व पत्नी माया और तीन बच्चों के साथ रहता था। चार बीघा खेती पर तीनों भाइयों के नाम पर एक-एक बीघा जमीन थी। दो दिन पहले अन्ना पशु खेत की फसल सफाचट कर गए थे। इससे वह और परेशान था।
भाई के मुताबिक करीब चार साल पहले बहन की शादी के लिए पिता ने इलाहाबाद ग्रामीण बैंक (पतवन शाखा) से 40 हजार रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन खेती पर्याप्त न होने से ब्याज अदायगी बढ़कर 80 हजार हो गई। उसने भी खेतीबाड़ी के लिए साहूकारों से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। खेतों को सिंचने के लिए पैसों की कमी व अन्ना जानवरों द्वार चने की फसल खराब होने से काफी दिनों से वह सदमे में था। इसी से क्षुब्ध होकर उसके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में पत्नी माया व तीन बच्चे हैं। उधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गंगाराम गुप्त ने बताया कि एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है। उधर, क्षेत्रीय पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना जताई।

-------


बुखार से एक की मौत, आधा दर्जन भर्ती
बांदा (ब्यूरो)। बुखार से जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया है। भंभई (चित्रकूट) निवासी हरीप्रसाद (50) पुत्र चुन्ना एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज पास के क्लीनिक में करा रहे थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, बुखार से पीड़ित मर्का थाना क्षेत्र निवासी बसंता का एक माह का पुत्र अशोक , तिंदवारी मुंगुस की अंजली देवी (14) पुत्र रामनिवास, स्वराज कालोनी निवासी ज्योति (20) पुत्री गया चरण, अतराहट चिल्ला की नीतू (25) पत्नी छोटेलाल, तुर्रा अतर्रा निवासी ओम प्रकाश का एक माह का पुत्र गोलू, कर्वी निवासी विष्णु (22) पुत्र काशीराम , धरमपुर (पन्ना) का कौशल (26) पुत्र रामलखन, बहरीखेड़ा (छतरपुर), निवासी नीर (11) पुत्र बच्चा लाल, समेत आधा दर्जन से अधिक बुखार से ग्रसित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--------


करंट से बालिका झुलसी
बांदा (ब्यूरो)। कोतवाली शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की कुमकुम सेन (13) पुत्री अनिल को मंगलवार की शाम करंट से झुलस गई। पिता ने बताया कि ठुल्लू पंप लगाते समय वह करंट से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

----

युवक ने जहर खाया
बांदा (ब्यूरो)। शहर के बलखंडीनाका मोहल्ले का मुनीर (35) पुत्र बशीर अहमद ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पिता ने बताया कि घरेलू किसी बात पर विवाद हुआ था। उसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed