{"_id":"5a74b2104f1c1ba1268b8014","slug":"111517597200-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में आधा दर्जन कोटेदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियमितता में आधा दर्जन कोटेदारों पर कार्रवाई
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन वितरण में अनियमितता व अन्य खामियां पाए जाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तीन दुकानें निरस्त कर दी हैं। तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। कोटेदारों की 10 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त की गई है।जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि जिले की 58 दुकानों का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराई गई तो बड़ोखर ब्लाक के मवई बुजुर्ग में रन्ना देवी, जसपुरा के गौरी खुर्द छत्रशाल व गड़रिया में मैना देवी की दुकानों में अनियमितता व राशन वितरण न करने का मामला सामने आया।
इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। अरसौड़ा में फूलकली की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। बबेरू ब्लाक के अहार समेत दो गांवों में कोटेदारों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। करीब 10 हजार रुपये प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मोहम्मद याकूब ने बताया कि सस्ता दर राशन वितरण को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अन्य कई दुकानदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
-अनियमितता में आधा दर्जन कोटेदारों पर कार्रवाई