{"_id":"5a30217d4f1c1bc1678c132c","slug":"111513103741-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने दर्ज कराई बांदा एसबीआई की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरबीआई ने दर्ज कराई बांदा एसबीआई की एफआईआर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नोटबंदी के बाद स्टेट बैंक की बांदा मुख्य शाखा जमा हुए नकली नोटों के मामले में रिजर्व बैंक कानपुर की चेस्ट ब्रांच ने यहां के स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक हाल ही में रिजर्व बैंक कानपुर की चेस्ट ब्रांच ने यहां पुलिस को सील बंद लिफाफे में कुछ नोट भेजे थे। यह लगभग 3 लाख 9 हजार रुपये थे। इसमें एक हजार के 178 पुराने नोट और 500 के 262 पुराने नोट शामिल थे। इन नोटों को बांदा स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने कानपुर रिजर्व बैंक की चेस्ट ब्रांच को जमा किया था।
रिजर्व बैंक के दावा अनुभाग ने बांदा पुलिस अधीक्षक को नोटों सहित पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लिखा था। इस पर सोमवार की देर रात बांदा शहर कोतवाली में स्टेट बैंक बांदा की मुख्य शाखा प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए से लेकर 489-ई तक में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
-बांदा एसबीआई प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर
-3 लाख 9 हजार के जमा करा लिए नकली नोट
-नकली नोटों को सीलकर आरबीआई ने भेजी तहरीर