{"_id":"5b86e2a142c792465b689f5d","slug":"101535566497-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैनल ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जसपुरा में पुलिस की कथित पिटाई से फूलचंद्र (35) की हुई मौत के बुधवार को यहां तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ द्वारा गठित पैनल में ईएनटी सर्जन डा. मुकेश कुमार, डा.वीके श्रीवास्तव और डा.नीरज पटेल शामिल थे।
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई। डाक्टरों के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिस्म पर कुछ खरोंच के निशान पाए गए। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। गौरतलब है मृतक के पुत्र गोलू उर्फ गौरव ने थाने में पुलिस की पिटाई से पिता फूलचंद्र की मौत का आरोप लगाया था। परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हमीरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। ब्यूरो