{"_id":"593d8d054f1c1b9d688b45a2","slug":"101497206021-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व लापता युवक बरेली में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पूर्व लापता युवक बरेली में बरामद
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एक माह पूर्व घर से लापता युवक को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोज निकाला। उसे बरेली से बरामद किया गया। उधर, कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक सवार युवक से लगभग एक किलो गांजा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया है।
पोड़ाबाग ईदगाह निवासी केशव प्रसाद साहू का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार उर्फ मोनू 5 मई को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। मर्दननाका चौकी प्रभारी गुलाबचंद्र सोनकर ने सर्विलांस की मदद से बरेली जनपद में महेंद्र को खोज लिया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने महेंद्र को उसके परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में महेंद्र साहू ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में गया था। उधर, उप निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने शनिवार रात बाईपास तिंदवारी रोड में अभिषेक पाठक पुत्र राजकुमार (कैलाशपुरी) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसकी बाइक से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। दरोगा ने बताया कि पकड़ा गया अभिषेक पाठक कोतवाली नगर में धारा 406 के मामले में नामजद भी है। पुलिस को उसकी तलाश थी। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत किया।
-नौकरी की तलाश में घर से भागा था युवक
-पुलिस ने नामजद आरोपी पकड़ा, गांजा बरामद
-एसपी ने पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो