फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव में सोमवार की शाम विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मायके वाले घटना पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ब्योंजा गांव निवासी संदीप प्रजापति की पत्नी आरती प्रजापति (21) का शव सोमवार की शाम कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे में लटका मिला। खेत से घर लौटे परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस व मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पेशे से राजमिस्त्री पति ने बताया कि घटना के वक्त कोई घर में नहीं था, सभी खेत पर गए थे। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सका। मृतका छह माह की गर्भवती थी। पिछले वर्ष 10 दिसंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, मृतका के चाचा राजाराम प्रजापति ने बताया कि आरती का मायका परसितपुर (बिसंडा) गांव में है। ससुराल वालों ने मौत के लगभग एक घंटे बाद घरवालों को सूचना दी। घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि शव चारपाई पर पड़ा था। बताया कि कमरे की ऊंचाई कम है और आरती के पैर जमीन पर थे। 20 दिन पूर्व पिता अखिलेश आरती से मिलकर गए थे। मां से भी कई बार बात हुई। लेकिन कभी कोई समस्या नहीं बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed