{"_id":"622b9010d2ec036d79719fb9","slug":"cousin-grandson-had-killed-the-woman-after-the-robbery-banda-news-knp685024780","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे पौत्र ने लूट के बाद की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे पौत्र ने लूट के बाद की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भेदहदू गांव में जेवर लूटने के बाद महिला की पत्थर से कूंचकर की गई हत्या का पुलिस ने एक माह बाद पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपी रिश्ते में मृतका का चचेरा पौत्र बताया गया है।
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि भदेहदू गांव में 15 फरवरी की रात कौशिल्या पत्नी कीरत पटेल की जेवर लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी। विवेचना के बाद बबेरू पुलिस ने आरोपी परशुराम उर्फ करिया पटेल (भदेहदू) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसकी निशानदेही पर लूटे गए सोने व चांदी के जेवर बरामद हो गए। आरोपी के हवाले से एएसपी ने बताया कि परशुराम खाना देने के बहाने रात में घर गया था। कौशिल्या के जेवर लूट लिए। पहचानने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। टीम में बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह और कांस्टेबल शामिल रहे।