फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Country's second BS-4 laboratory to be built in Simoni Dham

सिमौनी धाम में बनेगी देश की दूसरी बीएस-4 प्रयोगशाला

Thu, 05 May 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Country's second BS-4 laboratory to be built in Simoni Dham
Country's second BS-4 laboratory to be built in Simoni Dham - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। स्वामी अवधूत महाराज की कर्मभूमि सिमौनी धाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के बाद अब एक और नई उपलब्धि हासिल होने के आसार हैं। यहां संक्रामक रोगों से संबंधित बीएस-4 प्रयोगशाला निर्माण की तैयारी है। खास बात यह है कि यह प्रयोगशाला देश के दूसरे नंबर की होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने सिमौनी धाम के पास स्थित जमीन का जायजा लिया। स्वामी अवधूत महाराज ने अपनी 100 बीघा जमीन इसके लिए दी है। इसमें संक्रामक रोग प्रयोगशाला और अनुसंधान केंद्र बनेगा। साथ ही अस्पताल भी बनेगा। टीम के सदस्य/डिप्टी डायरेक्टर डा. सौरभ गोयल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप यहां देश का दूसरे नबंर की बीएस-4 प्रयोगशाला व केंद्रीय संसाधन रोग संस्थान खोला जाना है।
विज्ञापन

जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। टीम ने जमीन का बारीकी से निरीक्षण किया। अरुण चौहान, अभय कुमार शर्मा सहित स्थानीय अधिकारियों में तहसीलदार अजय कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व सिमौनी धाम मेला में आए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी यह जमीन देखी थी और यहां प्रयोगशाला/लैब स्थापित करने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed