फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Council will open Hindu helpline center

हिंदू हेल्पलाइन सेंटर खोलेगा परिषद

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Council will open Hindu helpline center
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : BANDA
बांदा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू हेल्पलाइन सेंटर खोलेगी। गांवों में इन केंद्रों के माध्यम से हिंदुओं की सहायता की जाएगी। कोई हिंदू गरीब या भूखा नहीं रहेगा। यह बात परिषद के कानपुर अवध प्रांत संगठन मंत्री वेद सचान ने कही।
विज्ञापन

बुधवार को कोचिंग सेंटर में आयोजित परिषद की बैठक में लखनऊ से आए वेद सचान ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही गांवों में हिंदू हेल्पलाइन सेंटर खोले जाएंगे। परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

संगठित होकर हिंदू हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल की शहरी व ग्रामीण इकाइयों की घोषणा की। गया प्रसाद कुशवाहा को नगर अध्यक्ष, शिवदास यादव व चंद्रप्रकाश को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को महामंत्री नियुक्त किया गया। सत्येंद्र यादव को गुरेह और सुरेश कुमार को तिंदवारा गांवों का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्षता अधिवक्ता हीरा लाल ने की। अनिल, कुलदीप, पंकज, सुरेंद्र, शिवकुमार, अरविंद कुमार, चंद्रप्रकाश, कैलाश, बृजेश, रमेश, अंकित, राममिलन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed