फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cosmetics seller hanged himself

सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 17 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cosmetics seller hanged himself
शीतल। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार रात सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता शीतल साहू (40) पुत्र रामऔतार ने घर की छत के छल्ले से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। वह सिद्धिदात्री देवी मंदिर, खत्रीपहाड़ के पास सौंदर्य प्रसाधन की दुकान किए था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मां चुन्ना देवी ने शीतल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को बुला लिया। पड़ोसियों की सूचना पर अकबरपुर चौकी इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने बताया कि लॉकडाउन के बाद बहुत समय बंद रही।
विज्ञापन

अब जब कोरोना की बंदिशें खत्म हुई तो दुकान भी नहीं चल रही थी। इस कारण कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। आर्थिक तंगी के चलते कुछ समय से वह शराब का लती भी हो गया था। घर में मां, पत्नी व दो पुत्रियां एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी लगा मजदूर ने दी जान
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में 40 वर्षीय राममिलन पुत्र सिपाही लाल ने शुक्रवार को दोपहर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पड़ोसी किसानों ने पेड़ से टंगा शव देखा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई नंदराम प्रजापति ने बताया कि फांसी लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। मृतक के चार बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed