{"_id":"625b0cd9bb3c1555c104f56b","slug":"cosmetics-seller-hanged-himself-banda-news-knp691594847","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
शीतल। (फाइल फोटो)
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार रात सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता शीतल साहू (40) पुत्र रामऔतार ने घर की छत के छल्ले से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। वह सिद्धिदात्री देवी मंदिर, खत्रीपहाड़ के पास सौंदर्य प्रसाधन की दुकान किए था।
शुक्रवार की रात मां चुन्ना देवी ने शीतल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को बुला लिया। पड़ोसियों की सूचना पर अकबरपुर चौकी इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने बताया कि लॉकडाउन के बाद बहुत समय बंद रही।
अब जब कोरोना की बंदिशें खत्म हुई तो दुकान भी नहीं चल रही थी। इस कारण कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। आर्थिक तंगी के चलते कुछ समय से वह शराब का लती भी हो गया था। घर में मां, पत्नी व दो पुत्रियां एक पुत्र है।
विज्ञापन
फांसी लगा मजदूर ने दी जान
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में 40 वर्षीय राममिलन पुत्र सिपाही लाल ने शुक्रवार को दोपहर खेत में लगे बबूल के पेड़ पर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पड़ोसी किसानों ने पेड़ से टंगा शव देखा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई नंदराम प्रजापति ने बताया कि फांसी लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। मृतक के चार बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था।