फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   corona surve abhiyan

टीमें रस्म अदायगी में निपटा रहीं कोरोना सर्वे अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
corona surve abhiyan
एप्प द्वारा --
विज्ञापन
थर्मल स्कैनर न ऑक्सिमीटर, शुगर-बीपी जाँच में निपट रहा कोरोना सर्वे अभियान बांदा। 15 जुलाई तक चलने वाले स्वास्थ्य विभाग का कोरोना सर्वे अभियान महज खानापूर्ति में निपट रहा है। सर्वे टीम घरों में दस्तक देकर सिर्फ रस्म अदायगी कर रही है। जिले में 612 टीमें लगी हैं। लेकिन किसी सर्वे टीम के पास ना तो थर्मल स्केनर है और ना ही ऑक्सीमीटर। घरों पर जाकर टीमें सिर्फ शुगर, ब्लड प्रेशर आदि मर्ज की जानकारी जुटाकर आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या वालंटियर की 612 टीमें गठित की गई है। इनमें शहर में 65 टीमें डोर टू डोर सर्वे में लगाई गई हैं। सर्वे शुरू होने से पूर्व कहा गया था कि हर घर के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई जाएगी। कोरोना लक्षण वालों की पहचान कर उनकी जांच कराई जाएगी। लेकिन टीम का सर्वे सिर्फ बुखार, खांसी, जुकाम, शुगर, ब्लड प्रेशर, टीबी, कैंसर आदि रोगों की जानकारी जुटाने तक ही सीमित रह गया। अब तक लगभग 3 लाख घरों में करीब 13 लाख लोगों की जानकारी जुटाने का दावा किया गया है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि हर टीम को थर्मल स्कैनर और ऑक्सिमिटर उपलब्ध करा पाना मुश्किल है। जहां जरूरत होती है टीम को हर उपकरण उपलब्ध कराया जाता है। फिलहाल हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ज्यादा सक्रियता बरतने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed