{"_id":"61e31593edc1206bba62cd5a","slug":"corona-jump-40-new-infected-found-banda-news-knp6755420121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की छलांग, 40 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की छलांग, 40 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण ने शनिवार को बड़ी छलांग लगाई। जांच रिपोर्ट में 40 नए संक्रमित पाए गए हैं। यह इस सीजन के कोरोना कारवां में यह सबसे बड़ी संख्या है। तीन एंटीजन और शेष सभी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब जनपद में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 127 पहुंच गया है। शनिवार को कोई संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज नहीं हुआ।
नए संक्रमितों में बांदा शहर के ज्यादा हैं। इनमें 10 महिलाएं भी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। यहां 12 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ मेडिकल छात्राएं बताई गई हैं, शेष तीन छात्र हैं। इनके अलावा राजा देवी डिग्री कालेज में 8 संक्रमित मिले हैं।
शहर के अन्य संक्रमितों में गुलाब बाग व कालूकुआं में 2-2, क्योटरा, स्वराज कालोनी, जिला अस्पताल पुरुष, बस स्टैंड, सिविल लाइन, राजनगर, आवास विकास, इंदिरा नगर सहित मुरवल, नरैनी, गौरीकलां, बबेरू में एक-एक सक्रिय मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को कुल 2359 लोगों की जांच की गई। अब तक 13,11,368 लोगों की जांच की जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों में 43,611 को पहली डोज दी जा चुकी है।
357 हेल्थ केयर वर्कर, 218 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के 313 लोगों को सतर्कता (बूस्टर) डोज दी गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 12,22,940 को पहली डोज दी जा चुकी है।