फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corona 40 patients met in a single day

एक ही दिन में मिले कोरोना 40 मरीज

Sun, 19 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona 40 patients met in a single day
अतर्रा में कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण में अधिकारियों से जानकारी लेते मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआ - फोटो : BANDA
बांदा। एक हफ्ते से तेजी से फैल रहे कोरोना ने रविवार को 40 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह और शाम दो चरणों में आईं जांच रिपोर्टों में दो बालिकाओं सहित 12 महिलाएं हैं। संक्रमण का हब बन रहे अतर्रा नगर में 20 नए मरीज मिले हैं। वहां कई मोहल्लों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, बांदा शहर के अलीगंज में 7 और डीएम कालोनी में 5 नए मरीज पाए गए हैं। इन सभी स्थलों पर कंटेनमेंट जोन के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। जिले में अब तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 185 हो गया है। इनमें 129 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 56 के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आई रिपोर्ट में 28 संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें 20 अतर्रा और 7 संक्रमित शहर के अलीगंज मोहल्ले के थे। इसके अलावा एक संक्रमित बिसंडा कस्बे का था। इन 28 संक्रमित मरीजों में 7 महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद आई दूसरी रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव मरीज उजागर हुए। इनमें 6 मरीज अतर्रा के हैं। इनके अलावा शहर के डीएम कालोनी गली नंबर-दो में तीन महिलाओं समेत 5 संक्रमित मिले। संक्रमण पिछले तीन दिनों से तेजी पकड़े हुए हैं। अब तक हुए कुल 185 संक्रमितों में 85 की संख्या पिछले तीन दिनों में बढ़ी है। 17 जुलाई को 38, 18 को 7 और 19 जुलाई को 40 संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed