{"_id":"5e29e4378ebc3e7090294ca9","slug":"contract-workers-scorched-due-to-supply-start-banda-news-knp5402826162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी झुलसा
विज्ञापन
बेंदा/तिंदवारी। शट डाउन लेकर बिजली दुरुस्त करते समय आपूर्ति चालू हो जाने से संविदा कर्मी गिरकर और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे जौहरपुर सब स्टेशन का संविदा कर्मी ब्रजभान उर्फ राजू (35) पुत्र जयचंद्र (अमलीकौर) सब स्टेशन से शट डाउन के जरिए आपूर्ति बंद कराकर जौहरपुर गांव महजतिया डेरा सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर में तेल डाल रहा था। तभी अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। वह झुलसकर नीचे आ गिरा।
पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह और प्रधान प्रतिनिधि शानू सिंह अपने वाहन से उसे यहां पीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि शट डाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करने के दौरान लाइन चालू हो जाने की घटनाओं में पूर्व में भी यहां बिजली कर्मियों की मौत हो चुकी है और घायल हुए हैं। उप खंड अधिकारी केके कमल का कहना है कि सब स्टेशन में एसएसओ राजू सिंह फौजी ड्यूटी पर था। पूर्व में भी ऐसी गलती कर चुका है। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता राहुल सिंह को कहा गया है कि एसएसओ को हटाएं।